Instagram पर पोस्ट कैसे करें PC से? बेहद आसान तरीका

दोस्तों अगर आपके पास खुद का मोबाइल नहीं है या फिर आप बड़े स्क्रीन पर इंस्टाग्राम चलाना चाहते हैं तो आपके मन में कभी ना कभी तो यह सवाल आया ही होगा कि  instagram पर पोस्ट कैसे करें पीसी से या Instagram par post kaise kare in pc?

Instagram पर पोस्ट कैसे करें PC से?

अगर आपके मन में यह सवाल पहले आया है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने लैपटॉप या फिर कंप्यूटर की मदद से इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सकते हैं। यह आर्टिकल बहुत ही खास होने वाली है तो इसे पूरा जरूर पढ़ें।‌

इंस्टाग्राम पर कंप्यूटर से पोस्ट कैसे अपलोड करते हैं इस बारे में बताने से पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि पीसी या लैपटॉप से इंस्टाग्राम चलाने पर आपके सामने कुछ limitations आते हैं जैसे आप सिर्फ pc पर इंस्टाग्राम से अपने फोटो ही पोस्ट कर सकते हैं। ‌

इंस्टाग्राम पर PC से Stories, IGTV posts और Reels upload करने की कोई सुविधा नहीं है। और ना ही आप अपने कंप्यूटर से इंस्टाग्राम पर Live आ सकते हैं।

Instagram पर PC में post कैसे करें ? step by step

अगर आप अपने फोटो को इंस्टाग्राम पर पीसी के जरिए post करना चाहते हैं तो आपको नीचे बताए गए steps को ध्यान से फॉलो करना होगा –

Step 1. कंप्यूटर से इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के लिए आपको अपने कंप्यूटर पर chrome browser ओपन कर लेना है।

Step 2. इसके बाद आपको Instagram.com के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।

Step 3. जैसे ही आप इस वेबसाइट पर जाएंगे वैसे ही आपके सामने Instagram login portal आ जाएगा।

Step 4. अब आपको इसमें अपना email, phone number, username, या फिर Facebook credentials का इस्तेमाल करके Login करना है।

Step 5. जैसे ही आप इस पेज पर लॉगिन करेंगे वैसे ही आपके सामने आपका इंस्टाग्राम प्रोफाइल आ जाएगा।

Step 6. अब आपको ऊपर दिखाई दे रहे ‘ + ‘ के बटन पर क्लिक करना है।

Step 7. जैसे ही आप उस बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक Pop up आ जाएगा जिसमें आप अपनी फोटो को कंप्यूटर फाइल से चुन सकते हैं।

Step 8. अब आपको इंस्टाग्राम पर जो भी फोटो डालना है उसे सिलेक्ट कर लीजिए और फिर से इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दीजिए।

Step 9. अगर आपको अपने फोटो को crop, zoom, edit कुछ भी करना है तो आप कर सकते हैं और आप अगर चाहे तो उसमें Filters भी लगा सकते हैं।

Step 10. फोटो सही से अपलोड हो जाने पर आपको फोटो के नीचे अच्छा सा caption लिखना है।

Step 11. आप चाहें तो अपने पोस्ट में location turn on कर सकते हैं या फिर अगर आप नहीं चाहते कि लोग आपकी फोटो पर कमेंट करें तो आपका comments section को off कर सकते हैं। ‌

Step 12. इतना हो जाने के बाद आप फोटो से जुड़ी Hashtag का इस्तेमाल कीजिए और फिर अपने फोटो को शेयर कर दीजिए। ‌

इस तरह से आप कुछ ही steps को फॉलो करके बहुत ही आसानी से अपने कंप्यूटर से इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड कर सकते हैं।

« Instagram में नंबर HIDE कैसे करें? 2 एकदम आसान तरीके

Instagram पर PC में Hootsuite से post कैसे करें ?

जैसा कि मैंने आपको बताया कि इंस्टाग्राम को अगर आप web version में use करते हैं तो आप फोटो के अलावा इंस्टाग्राम पर पीसी से कुछ अपलोड नहीं कर पाएंगे लेकिन Hootsuite के द्वारा आप अपना इंस्टाग्राम पर फोटो से लेकर स्टोरी हर चीज पोस्ट कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम पर अपने कंप्यूटर से Hootsuite के मदद से पोस्ट करने के लिए नीचे बताई गई बातों को फॉलो कीजिए –

1. सबसे पहले आपको Hootsuite dashboard में लॉग इन करना होगा अगर आप पहली बार वेबसाइट पर जा रहे हैं तो आपको Hootsuite dashboard में अपना अकाउंट बनाना होगा।

2. अकाउंट बनाने के बाद आपके सामने Hootsuite dashboard आ जाएगा जिसमें आपको ऊपर दिखाई दे रहे Green colour के ‘ + ‘ बटन पर क्लिक करना है।

3. अब आपके सामने New Post का window open हो जाएगा। आप को post to के option में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट सिलेक्ट करना होगा। जिसमे आप पोस्ट करना चाहते हैं।

Note – अगर आप ने Hootsuite dashboard में अपना Instagram account link नहीं किया हैं तो उसे पहले लिंक कीजिए।

4. अब आप के कंप्यूटर का मीडिया स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा। तो आप उसमे से उस फोटो को चुन सकते है जिसे आप इंस्टाग्राम पर अपलोड करना चाहतें है।

5. फोटो अपलोड हो जाने के बाद आपको Caption के खाली जगह में कुछ text लिखना हैं। और फिर हैशटैग लगाने के बाद फोटो को शेयर कर देना है।

तो आप इस तरीके से भी इंस्टाग्राम पर बहुत आसानी से पोस्ट अपलोड कर सकते हैं।

Instagram पर PC में Story कैसे लगाएं ?

अगर आप ज्यादातर कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं और कंप्यूटर से इंस्टाग्राम चलाते हुए अपनी स्टोरी डालना चाहते हैं तो आप किसी भी third-party social media management tool जैसे Hootsuite का इस्तेमाल करके स्टोरी लगा सकते हैं।

लेकिन अगर आपके कंप्यूटर पर यह सोशल मीडिया मैनेजमेंट टूल नहीं है तो आप नीचे बताए तरीके से इंस्टाग्राम पर बहुत ही आसानी से स्टोरी लगा सकते हैं –

1. इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाने के लिए आपको सबसे पहले Instagram.com पर जाना होगा।

2. उसके बाद आपको अपने क्रोम ब्राउज़र के Devloper mode में जाना होगा।

3. अब आपको ऊपर दिखाई दे रहे Camera के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

4. उसके बाद आपको मीडिया में से जो भी फोटो या फिर वीडियो अपनी स्टोरी पर लगानी है उसे सिलेक्ट कर लेना है। ‌

5. इसके बाद आप अपने फोटो या फिर वीडियो को text, stickers, filters, gifs जैसी चीजों से edit कर सकते हैं।

6. सारी चीजें कर लेने के बाद आपको नीचे दिखाई दे रहे ” Add to story ” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

तो जिस तरह से आप अपने मोबाइल से इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते थे ठीक वैसे ही आप अपने कंप्यूटर से भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगा सकते हैं।

सम्बंधित पोस्ट 👇

« सावधान! Instagram पर Fake ID पता करें और अपना अकाउंट बचाएं!

« Instagram पैसा कब देता है? जानें कितने और कैसे मिलते हैं पैसे

अंतिम शब्द 

तो साथियों इस पोस्ट को पढने के बाद आपको instagram पर पोस्ट कैसे करें PC से? इस बात की जानकारी मिल गई होगी, पोस्ट पसंद आया है तो कृपया इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना तो बनता है!

Leave a Comment