दोस्तों क्या आपको पता है इंस्टाग्राम पर कई सारे ऐसे सेलेब्रिटीज हैं जो कंपनियों से per पोस्ट के हिसाब से करोड़ो रुपए चार्ज करते हैं अगर आप ये जानना चाहते है कि Instagram में सबसे ज्यादा Post किसकी है? तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।

अगर आपको ऐसा लगता है की इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स जिसके होंगे उसी के सबसे ज्यादा पोस्ट होंगे तो ऐसा नही है?
सबसे ज्यादा पोस्ट और Followers डालने वाले लोगो की लिस्ट बिलकुल अलग है, जी हाँ इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा पोस्ट डालने वाले ज्यादातर बड़ी मीडिया कंपनियां या फिर डिजिटल पब्लिशर है इसमें आपको दूर दूर तक individual creators जिनके पास सबसे ज्यादा फॉलोवर्स है वो लोग नही दिखाई देंगे।
- Instagram पर Birthday स्टोरी कैसे डालें? जानें आसान तरीका
- Chrome से इंस्टाग्राम कैसे चलाएं? जी हाँ बिना App के
सीधा टॉपिक पर जाएँ
Instagram में सबसे ज्यादा Post किसकी है| Top 10 Indian Instagram Users
नीचे की टेबल मे हमने आपको इंडिया के टॉप 10 इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल के बारे मे बताया है जिन्होंने सबसे ज्यादा पोस्ट इंस्टाग्राम पर पब्लिश की है और शायद इनमें से अधिकतर की प्रोफाइल को आप फॉलो भी करते हो।
Ranking | PROFILE | FOLLOWERS | Following | Total Post |
1st | RVCJ Media | 9.5 Million | 46 | 126K |
2nd | Instant Bollywood | 12.7 Million | 494 | 73.1K |
3rd | The Economic times | 2.2 Million | 5 | 66.6K |
4th | ABP News | 3.6 Million | 13 | 57.9K |
5th | Aaj Tak | 7.1 Million | 5 | 57.4K |
6th | Pink Villa | 5.5 Million | 784 | 57.4K |
7th | India Today | 3.2 Million | 7 | 56.9K |
8th | Viral Bhayani | 4.9 Million | 445 | 53.6K |
9th | FilmFare | 7 Million | 277 | 52.6K |
10th | NDTV | 3.2 Million | 5 | 42.1K |
#1. RVCJ Media
RVCJ भारत की सबसे बड़ी डिजिटल मीडिया कंपनी है, जिसके इंस्टाग्राम पर 9.5 मिलियन से ज्यादा followers हैं यह कंपनी वर्ष 2010 मे शुरू हुई थी। जिसे शाहिद अंसारी जो एक सैल्स एग्जेक्युटिव थे उनका द्वारा शुरू किया गया था।
इसका पूरा नाम रजनीकांत वर्सेज सी.आय.डी जोक्स है, ये नाम इसलिए क्योंकि उन दिनों रजनीकांत के जोक्स बहुत प्रसिद्ध थे। अभी ये डिजिटल मीडिया पेज एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, करंट टॉपिक्स, ह्यूमर और फनी कॉन्टेंट बनाती है।
#2. Instant Bollywood
Instant Bollywood भी एक डिजीटल मीडिया कंपनी है, हमारे देश मे बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े अपडेट्स को पाने के लिए यह बेस्ट पेज है, इस पेज को इंस्टाग्राम पर 1.2 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे है और इस पेज ने अभी तक 73000 से भी ज्यादा पोस्ट पब्लिश की हैं। इस डिजीटल मीडिया कंपनी की शुरुआत सिमी देओल ने 2012 में की थी।
#3. The Economic times:
द इकॉनोमिक टाइम्स भारत की सबसे बड़ी न्यूजपेपर एजेंसी मे से एक है, इसे Times Group द्वारा owned किया जाता है, ये इंग्लिश लैंग्वेज बेस्ड बिजनेस फोकस्ड डेली न्यूजपेपर है। इकॉनोमिक टाइम्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर 66000 से भी ज्यादा पोस्ट पब्लिश की है और इस पेज को इंस्टाग्राम पर 22 लाख से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे है।
#4. ABP News:
एबीपी न्यूज़, एबीपी ग्रुप के स्वामित्व वाला एक टेलीविजन न्यूज़ चैनल है जिसे वर्ष 1998 मे स्टार न्यूज के रूप में लॉन्च किया गया था। इस मीडिया कंपनी की सोशल मिडिया पर काफी अच्छे फॉलवेर्स है इन्होंने अभी तक अपने इंस्टाग्राम हैंडल से 58000 पोस्ट पब्लिश किये हैं और लगभग 36 लाख लोग इस पेज को फॉलो कर रहे है।
#5. Aaj Tak
आज तक इण्डिया टुडे ग्रुप नेटवर्क लिमिटेड के स्वामित्व वाला एक हिन्दी समाचार टी वी चैनल है। ये न्यूज चैनल भारत मे देखे जाने वाले हिन्दी समाचार चैनलों में से एक है इसकी शुरवात वर्ष 2000 मे की गई थी, आज इंस्टाग्राम पर 70 लाख से ज्यादा लोग इसे फॉलो करते है साथ ही इन्होंने अभी तक अपने पेज पर 57000 से भी ज्यादा न्यूज पोस्ट पब्लिश किये हैं!
#6. Pink Villa:
‘पिंकविला’ एक Entertainment Portal है जो लोगो को बॉलीवुड जगत की खबरें अपनी अंग्रेजी वेबसाइट के माध्यम से पहुचाती है। ‘पिंकविला’ के पेज को इंस्टाग्राम पर 55 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो कर रहे है और इन्होंने भी अभी तक 57 हजार से भी ज्यादा एंटरटेनमेंट वेबसाइट स्वतंत्र रूप से अपनी पेज पर पब्लिश की है।
दुनिया में Instagram में सबसे ज्यादा Post किसकी है?
नीचे हमने आपको दुनिया के उन इन्स्टाग्राम प्रोफाईल के बारे मे बताया है जिन्होंने सबसे ज्यादा पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पेज पर फॉलो की है।
Ranking | PROFILE | FOLLOWERS | Following | Total Posts |
1st | The Shade Room | 27.8 Million | 1360 | 134K |
2nd | HOLLYWOOD UNLOCKED | 3.2 Million | 1070 | 134K |
3rd | RVCJ Media | 9.5 Million | 46 | 126K |
4th | TVN Noticias | 1.6 Million | 614 | 108K |
5th | WorldStar Hip Hop | 41.5 Million | 1966 | 102K |
6th | UAE Barq | 2.5 Million | 14 | 99.3K |
7th | Telemetro | 1.5 Million | 876 | 94.2K |
8th | BellaNaija | 2 Million | 6882 | 91.6K |
9th | FashionNova | 21.4 Million | 10 | 82.7K |
10th | 3meed_news | 1.9 Million | 30 | 83.3K |
Instagram पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली पोस्ट
अब हमने ये तो जान लिया किसी इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा पोस्ट डालने वाली प्रोफाइल कोन सी है? लेकिन चलिए अब ये जानते है की इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली पोस्ट कोन सी हैं यानी की जिसको दुनिया भर से सबसे ज्यादा लोगो ने पसंद किया है।
https://www.instagram.com/p/CmUv48DLvxd/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
तो आपको बता दू लियोनेल मेसी ने जब अर्जेंटीना को वर्ष 2022 के फीफा विश्व कप जीतने का जश्न मनाया था तब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट पब्लिश की थी।
जिसको दुनिया भर से हर देश के लोगो द्वारा पसंद किया गया और उनके फोटो को 7 करोड़ 49 लाख 10 हजार 300 लोगो द्वार लाइक किया है जो इन्हे इंस्टाग्राम पर सबसे जायदा लाइक पाने वाला इंसान बना देता है।
Instagram से समबन्धित पोस्ट
✔ Instagram से नंबर कैसे निकालें? 7 बढ़िया तरीके
✔ सावधान! Instagram पर Fake ID पता करें और अपना अकाउंट बचाएं!
अंतिम शब्द
अब आप जान चुके होंगे की Instagram में सबसे ज्यादा Post किसकी हैं??और किस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा पसंद किया गया है! आपको बता दूं शायद जब आप पोस्ट को पढ़ रहे हो तब कुछ स्टेटिक्स चेंज हो जाए, हालाँकि हम समय समय पर पोस्ट को अपडेट करने की कोशिश करेंगे।
ताकि आपको लेटेस्ट अपडेट मिले अगर आपको इस आर्टिकल से रिलेटेड कुछ भी पूछना है तो आप नीचे कॉमेंट सेक्शन मे कॉमेंट करके पूछ सकते हैं।